मेरीसरकार, इंटेल और डीएसटी द्वारा डिजिटल इंडिया चुनौती के लिए नवाचार से संबंधित शीर्ष 50 प्रविष्टियों का अनावरण
मेरीसरकार, इंटेल और डीएसटी के पहले चरण “डिजिटल भारत के लिए अभिनव” समाधान में पूरे देश से 1900 से अधिक आशाजनक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, जिनमें अच्छे और अभिनव समाधान शामिल थे। प्राप्त प्रविष्टियों में से अधिकांश प्रविष्टियाँ बहुत ही उच्च गुणवत्ता की थी जिनमें भारत की अंतर्निहित अभिनव तथा उद्यमशीलता की क्षमताओं के विकास एंव नागरिकों द्वारा समस्या के समाधान के लिए रचनात्मक सोच दिखाई देती है।
सरकार का विजन हर भारतीय नागरिक को सशक्त बनाने तथा डिजिटल भारत के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी की क्षमताओं का दोहन करना है, जो रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने हेतु प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए युवाओं में अभिनव और रचनात्मक दिमाग के विकास के लिए कार्य करेगा। इस विजन की पूर्ति के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवाओं की सार्वभौमिक पहुँच ड्राइव करने के लिए प्रौद्योगिकी का उद्यामन किया जा सकता है, जोकि समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण है। डिजिटल इंडिया के निर्माण के लिए एक वास्तविक प्रौद्योगिकी के उपयोग को व्यापक करने की जरूरत है तथा स्थानीय समस्याओं को सुलझाने हेतू प्रौद्योगिकी का उपयोग आवश्यक है।
‘सार्वजनिक निजी भागीदारी’ डिजिटल इंडिया चुनौती के लिए नवपरिवर्तन की सबसे प्रमुख विशिष्टता है। इस मुहिम में शामिल सभी इकाईयों डीएसटी, इंटेल, मेरीसरकार या सीआईआईई को उनके कार्यों को स्पष्ट रूप से वितरण किया गया है और अभी तक हर किसी ने स्थानीय विकास की समस्याओं के समाधान के लिए एक लक्ष्य के साथ कार्य किया है।
इस चुनौती से निपटने के लिए सबसे अच्छी बात आवेदकों का भारतीय नागरिक तथा 18 वर्ष की आयु से अधिक का होना है, जोकी मेरीसरकार का उपयोगकर्ताओं होने के मापदंड के अनुसार है।
आईआईएम अहमदाबाद के सीआईआईई और चयन समिति के सदस्यों के पैनल द्वारा शीर्ष 50 टीमों को 1913 एप्लिकेशनों के माध्यम से 22 जुलाई 2015 को आईआईएम अहमदाबाद में अपने सुझावों को प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा।
इसके पश्चात ऐक्सेलरेटर (त्वरक) चरण में प्रवेश के लिए शीर्ष 20 सुझावों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जहां उन्हें ‘माइंड टू मार्केट’ द्वारा बड़े पैमाने पर सुझाव दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को 7 महीनों के अंतराल पर उद्योग के दिग्गजों और इंटेल के विशेषज्ञों द्वारा सलाह एंव प्रशिक्षित किया जाएगा। उत्पाद किट एंव अवसंरचना के उपयोग के साथ व्यावसायीकरण का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। यह एक एंड-टू-एंड प्लेटफार्म है जो न केवल नवाचारों की पहचान तथा इनके सरल प्रयोग को सुनिश्चित करता है बल्कि आवेदकों को प्रशिक्षित, वित्त पोषित और अनुभवी परामर्शदाताओं द्वारा जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है।
हमें शीर्ष 50 प्रविष्टियों की घोषणा करते हुए अत्यन्त खुशी हैं। हम इस चुनौती में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को धन्यवाद तथा शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए शुभकामनाएं देते हैं। डिजिटल इंडिया विजन में योगदानकर्ता के रुप में भाग लेने के लिए धन्यवाद और अंत में हम आपसे कहना चाहते है की, “आपके द्वारा उठाया गया हर कदम आपको एक नये क्षितिज की ओर ले जाता है। आज आपने डिजिटल इंडिया के निर्माण के लिए एक कदम उठाया है, अब मैं आपको इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए चुनौती देता हूँ।”
शिक्षा तकनीक |
||||
आईडी विवरण | पहला नाम | उपनाम | उत्पाद या सेवा सुझाव | |
24 | बुद्धा | बर्मन | दूरदराज के क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संचालित डिजिटल शिक्षा | |
792 | रामालिंगेश्वर राव | के.वी | बहुउद्देशीय प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण उपकरण | |
2070 | रवि | धानुका | शैक्षिक उद्देश्यों के लिए कम लागत के सौर टैबलेट्स | |
2943 | अदिति | सरकार | शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 3 डी होलोग्राफिक एसडीके | |
6846 | मोहम्मद | फिराक | ब्रेल इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम | |
7827 | शरद | बंसल | शिक्षा के लिए 5डी कार्यप्रणाली | |
ई-शासन |
||||
आईडी विवरण | पहला नाम | उपनाम | उत्पाद या सेवा सुझाव | |
105 | आशीष | राणा | जियोलोकेशन आधारित सार्वजनिक सूचना प्रणाली, सरकारी विज्ञप्ति के पोर्टल | |
132 | कुशाल | शाह | गैसीफाइड नागरिक इंगेजमेन्ट मंच जो एक समस्या-समाधान मंच होगा | |
840 | पालामडाई | गणपति | सरकारी सेवाओं के लिए कुशल योजना रोलआउट और कार्यान्वयन प्रणाली | |
2202 | अंकुर | अग्रवाल | वाइस आधारित नागरिक सरकार-शिकायत पोर्टल | |
3120 | संजय | दीक्षित | सरकारी सेवाओं के बैकेंड के लिए कस्टम ईआरपी | |
3471 | सचिन | अंचन | सरकारी जानकारी के हस्तांतरण के लिए रेडियो बैंडविड्थ का उपयोग | |
6012 | पराटवीराज | पालेकर | स्वचालित केवाईसी प्रसंस्करण और सत्यापन | |
7155 | सुनील | प्रभाकरण | आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं का एकत्रीकरण | |
9645 | अजय | मेहर | नागरिक सूचना प्रणाली, नागरिक भेंट प्रबंधन, सेवा गारंटी तंत्र | |
हेल्थकेयर तकनीकी |
||||
आईडी विवरण | पहला नाम | उपनाम | उत्पाद या सेवा सुझाव | |
624 | श्रीनिवासन | रामासामी | स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए कम लागत की हेल्थ डिवाइस | |
3315 | धवल | गोयल | गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए बेसिक कोलोस्कोप डिवाइस | |
5274 | शिव सुभाषिनी | पकालापती | रोगजनकों का पता लगाने के स्मार्ट डिवाइस | |
6324 | गुंजन | गुप्ता | टेक्स टू स्पीच, चेहरे की पहचान और छवि रूपांतरण के लिए नेत्रहीनों सहायता | |
6828 | मृदुला | कपिल | मधुमेह निगरानी प्रणाली | |
7242 | साई राम | मन्नार | बहुउद्देशीय स्वास्थ्य डिवाइस | |
7539 | जितेंद्र | भारद्वाज | टेलीमेडिसिन के लिए उपयोगी पोर्टेबल दूरदराज के स्वास्थ्य की निगरानी प्रणाली | |
7710 | रिंटू | पटनायक | संचार रोगों के बारे में सुचना रिपोजिटरी | |
8100 | मुद्दशर | बाशा | इशारे मूक के लिए पहनने योग्य दस्ताने को आवाज | |
8268 | सूर्यकांत | तोरसकर | वृद्धों की सुरक्षा के लिए पहनने योग्य आईटीओ | |
8346 | वीनिश | वीएस | आईटीओ आधारित रोगी की निगरानी, वार्ड प्रबंधन प्रणाली | |
8559 | गौरव | मित्तल | नेत्रहीनों के लिए नेविगेशन गाइड के साथ ऑडियो आधारित सेवा/एप्लिकेशन | |
8589 | संकेत | घोरपडे | एएलएस वाले लोगों के लिए संचार एप्लिकेशन | |
8889 | शिवशंकर | जी | गैर इनवेसिव ग्लूकोमीटर | |
वित्तीय प्रौद्योगिकी |
||||
आईडी विवरण | पहला नाम | उपनाम | उत्पाद या सेवा सुझाव | |
5466 | स्वपनिल | अग्रवाल | विकास आधारित फिनटेक एकत्रीकरण | |
7485 | कल्याण | टंकसाले | बहु-भाषा एप्लिकेशन रिकॉर्ड और व्यक्तियों की समय-समय पर वित्तीय लेन-देन की विवरण प्रक्रियाएं | |
8652 | रवि | सेठिया | खरीदारी और ऑनलाइन लेनदेन की क्रेडिट के लिए आसान पहुँच की अनुमति | |
कृषि तकनीकी |
||||
आईडी विवरण | पहला नाम | उपनाम | उत्पाद या सेवा सुझाव | |
2835 | आनन्द | बाबू | किसानों के लिए आईसीटी समाधान हेतू “गतिशीलता, विश्लेषिकी और क्लाउड” | |
5169 | अरुण | सैनी | सेंसर और ड्रोन का उपयोग कर मिट्टी, फसल और मौसम का आकलन | |
8019 | मयूरेश | होली | सेवा के रूप में ग्रीन हाउस प्रबंधन | |
8112 | दीपक | सिंह | नवीनतम तकनीकी प्रगति और अन्य सेवा प्रदाताओं से किसानों को कनेक्ट करना | |
8253 | सुनंदना | मदन | कृषि उपज संगठनों के लिए सूचना प्रणाली एम्बेडेड अनुकूलन वेब प्रबंधन | |
अन्य |
||||
आईडी विवरण | पहला नाम | उपनाम | उत्पाद या सेवा सुझाव | |
1683 | अनबू | सिलवाराजू | पश्चिमी/लैटिन लेआउट से पूरी तरह अलग आसान स्थानीय भाषा टाइपिंग के लिए एक पुन: व्यवस्थित कीपैड | |
2184 | विजयरागवन | विश्वनाथन | भूमिगत प्लस सेंसर नेटवर्क का उपयोग कर एग्रीटेक आईओटी समाधान | |
2247 | मोहित | बहल | आपातकालीन स्थिती में सचेत करने के लिए पहनने योग्य साथ यूनिवर्सल प्रणाली | |
2625 | अमिया | सामंतराय | विनिर्माण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए रोबोटिक | |
2961 | विकास | श्रीवास्तव | शरीर के कवच के रूप में सुरक्षा उपकरण | |
3873 | भोलानाथ | पाल | डिजिटल पहचान, रोजगार और माइक्रो एटीएम का सुझाव | |
4539 | अभिषेक | नंदी | दुर्घटना की रोकथाम के लिए आईओटी युक्ति/चालक के व्यवहार का विश्लेषण | |
4896 | निर्मला | कुंवर | रेट्रोफिटोबल स्मार्ट स्विच | |
5835 | मौसमकुमार | पटेल | भारतीय भाषाओं में लेख का टेक्स-टू-स्पीच | |
6297 | साजिद | शरीफ | अनुपयुक्त क्षेत्रों को प्रभावित करने के लिए कॉर्पोरेट व्यक्तियों और अन्य संगठनों के लिए एंड-टू-एंड मंच | |
7215 | राजलक्ष्मी | बोरठाकुर | मिरगी पीडितों को ट्रैक करने के लिए पहनने योग्य डिवाइस, निगरानी, चेतावनी | |
7899 | प्रसन्ना | के.एस. | सार्वजनिक परिवहन के लिए लाइव ट्रैकिंग और सूचना पोर्टल | |
9813 | सुभांकर | गुसैन | जीपीएस चिप और रेडियो ट्रांसमीटर का उपयोग कर सुरक्षा उपकरण |
Portable remote health monitoring system should be apply in every city and every state for the better use and interaction of the Doctors and Patients.
It gives more flexibility between the both doctors and patients.
transfer current without wire
मेरा सुझाव है की vehicle’s registration smart कार्ड को link कर देना चाहिए insurance, road टैक्स,permit, और सभी तरह की जानकारी तःथा कोई भी penalities को भी लिंक इर् upload करना चाहिए
Congratulations Wish You All The Best
Hi dear Mr Modi,
When any kind of alligation begin towards any government employ or political leader or minister then why still ur government let them sit on their chair? Can u ask them to resign from their post n give the law enforcement maximum 90 days to prove if he or she is guilty or not? Plz. But their post will be on hold or some acting person will take care of his/her job until 90 days. If the person is guilty then going to jail for maximum time without getting their job back ever again
Connect farmers digitally to bid their crops directly . Simple and effective
I have also applied for -Aadhar Linked Groceries and Insurance scheme for employees to curb Cash Transaction worth Rs.2,40,000 Crores
https://www.facebook.com/pages/Aadhar-Linked-Groceries-and-Insurance/369350433189475
The entry of Mr. Ravi Sethia vide no. 8652 was selected while my Idea was not selected despite the fact It would have generated revenue , control unaccounted transactions and would have given indirect insurance cover to crores of people making purchase. Pl. do the needful.
My one and only one comment is awaiting moderation for the last two days. I wonder how you have checked more than 1900 Enteries in such a short time and effectively analyse them . At least I can not expect such efficiency from INTEL people . So many well known persons have supported my IDEA but you people are not interested. I dont find any reason.
Is there any chance if idea selected in top 100?
Under Finance Technology Category – I suggested a solution to replace currency notes and coins in India using electronic device GULORI. GULORI would also help to keep track each and every transaction, eliminate black money all together. It seems the either the panel has not gone through the details objectively OR could not appreciate the idea. This was very much in line with the initiative of our PM to eradicate the various financial problems being faced by India. Sanjay Sharma, 9966232094
Congratulations to all the shortlisted winners.. I hope your innovative ideas will take India ahead in the digital world.. and I’m looking forward to have all these ideas to be implemented as soon as possible