केदारनाथ में शुरू की गई विकास संबंधी परियोजनाएं

MyGov Team
26 Oct 2017

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर, 2017 को केदारनाथ का दौरा किया। यह इस वर्ष प्रधान मंत्री की ये दूसरी यात्रा है….केदारनाथ  एक महत्वपूर्ण  धार्मिक स्थल है।

अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री ने कई अहम घोषणाएं की….सकारात्मक परिणाम तक पहुंचने वाले विकास की परियोजनाओं की शुरूआत करते हुए उन्होंने पांच बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं के जरिए  बाढ़ के बाद साइट के पुनर्निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करने का एक प्रयास समाहित  हैं। परियोजनाओं में मंदाकिनी नदी पर घाट को बनाए जाने  के साथ ही  सरस्वती नदी पर भी घाट का विकास करना  शामिल हैं।

यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री को केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजना के बारे में बताया गया था…..केदारनाथ मंदिर के मुख्य अराधना परिसर को विकसित करने के साथ साथ  यहां के शंकराचार्य कुटीर और शंकराचार्य संग्रहालय के विकास की भी  मुख्य योजनाएं भी बनाई गई हैं। इन परियोजनाओं से यहां रहने वाले लोगों को लाभ  होगा। इन सब के अलावा केदारनाथ पुरोहितों के लिए भी यहां मकान बनाने और विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सभा के संबोधन के दौरान, प्रधान मंत्री ने दीवाली के त्यौहार के बीच केदारनाथ में उपस्थित पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुजरात में  इस समय नए साल की शुरुआत मनाई जा रही है लिहाजा इस अवसर पर मैं अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कर रहा हूं।

प्रधान मंत्री ने कहा कि लोगों की सेवा  ही ईश्वर की सेवा है…अपने भाषण में  उन्होंने  कहा कि 2022 तक विकसित भारत के सपने के बारे में एक बार फिर बताया ..। पीएम ने कहा कि देश  2022 में 75 साल की आजादी का जश्न मनाएगा और भारत   एक नये और विकसित भारत के रूप में  आगे बढ़ेगा।

नए विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के संबंध में, प्रधान मंत्री ने कहा कि इस कार्य के माध्यम से यह स्पष्ट होगा कि आदर्श “तीर्थस्थल की जगह” कैसे होनी चाहिए। तीर्थयात्रियों के लिए तथा साथ ही पुजारियों के कल्याण के लिए सुविधाओं के संबंध में विकास किया जा रहा है। केदारनाथ में अब संरचना सबसे परिष्कृत गुणवत्ता के बराबर होगी और पारंपरिक लोकाचार को बनाए रखेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास पर्यावरण के अनुरूप ही  होगा और आसपास के हालात को नुकसान पहुंचाने के बिना  ये सारी परियोजनाएं पूरी की जाएंगी।

हिमालय के आश्चर्यों के बारे में बोलते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि यहां हर किसी के लिए कुछ है। आध्यात्मिकता, साहसिक, प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर पर्यटन  तक उपलब्ध है…उन्होंने हर किसी को  यहां आने और हिमालय के बारे में और जानने के लिए  आमंत्रित किया।

अपनी टिप्पणियां दें

कुल टिप्पणियां - 0

Leave a Reply