इटानगर को एक स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम से जुड़े जेलि केय

18 Jul 2017

अरुणाचल प्रदेश के बेहतरीन और लोकप्रिय गायक जेली केय  भी  अब  इटानगर को एक स्मार्ट शहर में बदलने के लिए चल रही मुहिम में शामिल हो गए हैं! जैसा कि पूरी दुनिया जानती है कि जेली ने  लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो, इंडियन आइडल 2016 के शीर्ष 12 प्रतियोगियों में  अपनी जगह बनाई थी  ।  शो के बाद से ही जेलि को  अरूणाचल प्रदेश सहित पूरे भारत में  समर्थन और प्रशंसा मिल रही है।

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है और इसे भारत सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के लिए वाइल्डकार्ड प्रविष्टि दी  है। वाइल्डकार्ड प्रविष्टि में इटानगर के अलावा  11 और  शहरों  को भी शामिल किया गया है ..जिसमें  शिमला, जम्मू, बैंगलोर, पटना, अमरावती और श्रीनगर जैसी  कुछ और शहरें भी है। यही वजह है कि  इटानगर नगर परिषद, ने इटानगर स्मार्ट सिटी चुनौती में नागरिकों की सहभागिता लेकर अपने इस मिशन को विस्तार दिया है।  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट  से जुड़े प्रस्ताव को नागरिको की  सहभागिता के आधार पर  एक बेहतर और संपूर्ण  प्रस्ताव बनाने पर ध्यान केंद्रित किया  है

जेली,  अरुणाचल के लोगों के लिए आइडल  है।  इसकी वजह उसकी प्रतिभा है। जेली की खासियत है कि वह एक साथ कहें  या एक  वक्त दोनों…. पुरुष और महिला की  आवाज में गाना सकता है। यही वजह है कि वह अरूणाचल के लोगों में काफी फैन फॉलोइंग है।  जेली को लेकर  दिलचस्प बात ये भी  है  उसक इटानगर के साथ एक विशेष संबंध है, क्योंकि उन्होंने  इसी शहर के  डेरा नेटांग गवर्नमेंट कॉलेज से कला में स्नातक  की पढ़ाई पूरी की है।

जेली  इटानगर स्मार्ट सिटी मिशन की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रूप से भाग  भी ले रहे हैं, और नागरिक सर्वेक्षण प्रश्नावली को भरकर  अपने दोस्तों और प्रशंसकों से भी आग्रह कर रहें हैं कि वे इटानगर के बेहतर भविष्य  और यहां के लोगों की बेहतर जिंदगी के लिए इसका हिस्सा बने।

हाल ही में उन्होंने स्मार्ट सिटी इटानगर की पहल और मिशन  को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष परफॉरमेंस भी किया  और साथ ही वे  आने वाले दिनों में राज्य दिवस पर्व के लिए  इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रदर्शन करेंगे।

अपनी टिप्पणियां दें

कुल टिप्पणियां - 0

Leave a Reply