नेशनल अर्थ सिस्टम साइंस पुरस्कार 2017 के परिणाम की घोषणा

21 Sep 2017

भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस(पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ) , अर्थ सिस्टम साइंस ऑर्गेनाइजेशन ने 27 जुलाई 2017 को अपना स्थापना दिवस मनाया और विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कारों की घोषणा की। प्रतियोगिताओं में भारी प्रविष्ठियां  मिली  थी। इस प्रतियोगिता के विजेता निम्नानुसार हैं:

1 लाइफ टाइम एक्सलेंस अवार्ड प्रोफेसर के गोपालन   पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय ने इस वर्ष का लाइफ टाईम एक्‍सेलेंस अवार्ड प्रो. के गोपालन को स्‍थानिक भूविज्ञान क्षेत्र में उनके महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए दिया है| डॉ गोपालन को इस बात की स्थायी संतुष्टि भी है कि आज कई युवा भारतीय विद्यार्थी विश्व स्तरीय संस्थानों में आइसोटोप भूविज्ञान में शोध कर रहे हैं। …और पढ़ें
2 राष्ट्रीय पुरस्कार, महासागर विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ पी एन विनयचंद्रन   महासागर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इनके उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान को स्वीकार करते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय प्रोफेसर पी एन विनयचंद्रन को वर्ष 2017 के लिए “महासागर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित कर रही है|….और पढ़ें
3 राष्ट्रीय पुरस्कार, वायुमंडलीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रोफेसर के कृष्नमूर्ति   वायुमंडलीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इनके उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान को स्वीकार करते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने प्रो के कृष्णामूर्ति को “वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार”से सम्मानित कर रही है| …और पढ़ें
4 राष्ट्रीय पुरस्कार, भूविज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रोफेसर कोल्लूरी श्रीकृष्णा   समुद्री भूभौतिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को स्वीकार करते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने 2017 के लिए प्रो कोल्लुरु श्रीकृष्ण को “भूविज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया है। ….और पढ़ें
5 युवा शोधकर्ता/उपलब्धि डॉ धान्य सी टी   पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अनुसंधान व योगदानों को मान्यता देने के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने वर्ष 2017 के लिए “पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के क्षेत्र में युवा शोधकर्ता पुरस्कार” के साथ डॉ धान्या सी टी का सम्मान किया है।….और पढ़ें
6 युवा शोधकर्ता/उपलब्धि डॉ विक्रम विशाल   अर्थ सिस्टम साइंस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान को स्वीकार करने के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने वर्ष 2017 के लिए “पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के क्षेत्र में युवा शोधकर्ता पुरस्कार” के लिए डॉ विक्रम विशाल का सम्मान किया हे। ….और पढ़ें

अपनी टिप्पणियां दें

कुल टिप्पणियां - 0

Leave a Reply