पीएमओ मोबाइल एप्लिकेशन प्रतियोगिता (चरण – 2) – चुने गए शीर्ष 10 वायरफ़्रेम

24 Nov 2015

PM Mobile App

मेरीसरकार ने गूगल के सहयोग से 4 मार्च 2015 को पीएमओ मोबाइल एप्लिकेशन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता को इसके यूनिक स्वरूप और क्राउड सोर्सिंग नवाचार की भावना के लिए प्रशंसित किया गया था। 4 मार्च से 23 मार्च 2015 तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के सुझाव चरण के लिए 9,000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई। अधिकांश प्रविष्टियों में योगदानकर्ताओं द्वारा एप्लिकेशन में संभव समावेशन करने का सुझाव दिया गया था। इसलिए, प्रविष्टियों में सुझावों की संख्या के मामले में 50,000 से अधिक विचारों को प्रतियोगिता के चरण के दौरान चुना गया था।

मापदंड के आधार पर चयन समिति द्वारा शीर्ष 20 विजेता सुझावों का चयन किया गया। विजेता सुझावों के बारे में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।.

विजेता सुझावों की घोषणा के बाद व्यापक मोबाइल एप्लिकेशन का ब्लूप्रिन्ट तैयार किया गया था। इस ब्लूप्रिन्ट में पहले चरण के विजेता सुझावों के साथ मौजूदा पीएमओ इंडिया वेबसाइट के अन्य मानक सुझावों को भी शामिल किया गया था। एप्लिकेशन ब्लूप्रिन्ट के बारे में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।.

एप्लिकेशन ब्लूप्रिन्ट के दस्तावेज को अंतिम रूप देने के बाद, पीएमओ मोबाइल एप्लिकेशन प्रतियोगिता के वायर फ्रेम विकास चरण (द्वितीय चरण) को 26 मई 2015 को शुरू किया गया था। प्रतियोगिता का पहला चरण एक व्यक्तिगत भागीदारी चरण तथा द्वितीय चरण टीम चरण था, जिसमें 3 से 6 सदस्यों को टीम के रुप में शामिल किया गया था।

प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन 26 मई से 21 जून 2015 के बीच हुआ था। इस चरण के लिए 119 टीमों ने ब्लूप्रिन्ट के आधार पर अपना वायर फ्रेम प्रस्तुत किया। प्रस्तुत वायर फ्रेम बहुत ही उच्च गुणवत्ता के थे और द्वितीय चरण में वायर फ्रेम का मूल्यांकन करने के लिए शॉर्ट लिस्टिंग प्रक्रिया तैयार की गई थी।

सार्ट लिस्टिंग के पहले चरण में, वायर फ्रेम को 100 अंक के आधार पर चयन किया गया था। मूल्यांकन में दृश्य और सचित्र अभिवेदन (रेप्रीज़ेन्टेशन), सुविधाएं, विवरण तथा प्रत्येक वायर की व्याख्या सुविधाओं को डिजाइन करने में स्क्रीन और नवाचार जैसे मापदंडों को शामिल किया गया था। मूल्यांकन के इस चरण से शीर्ष 30 चुने हुए वायर फ्रेम का मूल्यांकन दूसरे चरण में किया गया।

दूसरे चरण के लिए मूल्यांकन के मापदंडों में प्रसारण, अन्तरक्रियाशीलता और एप्लिकेशन के ब्लूप्रिन्ट में दृश्य प्रतिनिधित्व और लेआउट की निरंतरता सहित सुविधाएं; नेविगेशन और सुविधाओं को आसानी से खोजने योग्य है या नहीं सहित उपयोगकर्ता अनुकूल, नवाचार के उपयोग सहित डिजाइन की विशिष्टता; विवरण और सामग्री डिजाइन दिशानिर्देश तथा पहुंच, डब्लयू3सी के दिशा निर्देशों सहित वायर फ्रेम दिशा-निर्देशों का पालन जैसी विशेषताओं को वायर फ्रेम में शामिल किया गया था।

इन सभी मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन के पहले चरण से 30 वायर फ्रेम को चयनित किया गया, इसके पश्चात पुनः मुल्यांकन द्वारा 100 अंकों के आधार दूसरे चरण से 10 वायर फ्रेम का चयन किया गया था।

हमें वायर फ्रेम पीएमओ एप्लिकेशन प्रतियोगिता के चरण –II से चुनी गई शीर्ष 10 टीमों की घोषणा करते हुए अत्यन्त खुशी है।

इन 10 टीमों को चयन समिति के समक्ष प्रस्तुति बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चयन समिति के समक्ष प्रस्तुति के बाद शीर्ष 5 टीमों का चयन किया जाएगा जो उनसे संबंधित वायर फ्रेम के आधार पर गूगल की सदस्यता के तहत मोबाइल एप्लिकेशन का विकास करेंगी। इन 5 एप्लिकेशनों में से अंतिम पीएमओ इंडिया मोबाइल एप्लिकेशन के रूप में एक एप्लिकेशन का चयन किया जाएगा।

नीचे सूचीबद्ध 10 टीमों को निर्धारित तारीख और समय पर चयन समिति के समक्ष अपनी वायर फ्रेम प्रस्तुति बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

क्र.सं.      टीम का नाम                          टीम विवरण
1.

हैपी

  1. अक्षत मिश्रा (टीम लीडर), नई दिल्ली
  2. सिद्धार्थ राजा, नई दिल्ली
  3. ध्रुव चड्ढा, नई दिल्ली
  4. तनुज भाटिया, नई दिल्ली
2.

क्रेजी यलो एग्स

  1. कश्यप राठौड़ (टीम लीडर), वसई पश्चिम – मुंबई
  2. अदिति देशमुख, कांदिवली ईस्ट – मुंबई
  3. मुराद जीवा, मलाड वेस्ट – मुंबई
  4. स्नेहा मधवानी, जलगांव
3.

कोड चेसर

  1. चेतन मेलकानी (टीम लीडर), गुड़गांव
  2. नीरज कुमार सरोया, नई दिल्ली
  3. आदित्य अग्रवाल, जयपुर
4.

माइंडफिज वेंचर्स

  1. सेंथिल राजा एस (टीम लीडर), सेलम
  2. अनामिक, चेन्नई
  3. पुघलवेनी आर, चेन्नई
5.

एपेनिंग इंडिया

  1. सुप्रिया त्रिपाठी (टीम लीडर), नई दिल्ली
  2. रोहित धीर, नई दिल्ली
  3. रजत शर्मा, नई दिल्ली
  4. आकाश गुप्ता, नई दिल्ली
  5. राहुल दुबे, नई दिल्ली
  6. सोनल त्रिपाठी, नई दिल्ली
6.

अगाथियम

  1. मंगला जोथी मंगलम पिल्लई (टीम लीडर), चेन्नई
  2. अरबिन्दराज राधाकृष्णन, पुडुचेरी
  3. प्रियदर्शनी पनीरसेलवम, विल्लुपुरम
  4. सथीशकुमार मुथराज, चेन्नई
  5. संध्या जयरामन, चेन्नई
7.

बिक्स इंडिया

  1. श्रीनिवास, के (टीम लीडर), सेलम
  2. दुरायवेल एमबी, चेन्नई
  3. कार्तिक, पी, वेल्लोर
  4. बालाजी, डी, चेन्नई
8.

डिजिटल डेक्सटर

  1. सुंदर श्रीनाथ मोहन (टीम लीडर), चेन्नई
  2. अनंत रीशीकेशन थामोथरन, चेन्नई
  3. कार्तिकेयन सुब्रमण्यम, चेन्नई
  4. कुमारन श्रीनिवासन, चेन्नई
  5. एनी जोआन जॉन बॉस्को, चेन्नई
  6. काव्य वेंकटचलम, चेन्नई
9.

क्लिक

  1. कपिल कोरुचे (टीम लीडर), पुणे
  2. रीयाज शेख, पुणे
  3. निखिल कारमोकर, पुणे
  4. महेश गलाँडे, पुणे
  5. मुरलीधर बगारे, पुणे
 10

संस्कृत

  1. राघव सरीन (टीम लीडर), नई दिल्ली
  2. ज्ञान लखवानी, नई दिल्ली
  3. प्रज्वल सेठ, गुड़गांव
  4. प्रीत एस खालसा, नई दिल्ली
  5. नमन द्विवेदी, नई दिल्ली
  6. प्रणव सेठी, नई दिल्ली

अपनी टिप्पणियां दें

कुल टिप्पणियां - 67

Leave a Reply