तुरंत डाउनलोड करें eCourts सेवा ऐप, घर बैठे प्राप्त करें न्यायालय से जुड़ी जानकारी

24 May 2019

 eCourts सेवा क्या है ?

eCourts एक मोबाइल ऐप है, जिसकी सहायता से देश के सभी नागरिक जिला सत्र न्यायालय की सेवाएं, सभी न्यायालीन संकुलों की संख्या, अधूरे केस, न्यायालीन आदेश तथा निर्णय समेत अपलोड की गई किसी भी केस की सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। eCourts सर्विस आटोमेशन की तरफ बढ़ाया जाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

eCourts सेवा शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

eCourts सेवा नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरु की गई है। इस अभूतपूर्व कदम से न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा नागरिकों को केस की स्थिति की जानकारी त्वरित गति से प्रदान करना और रिकॉर्डस का लम्बे समय तक रख-रखाव करना है।

eCourts सेवा को सर्च इंस्टॉल कैसे करें ?

गूगल पर जाकर eCourts Services टाइप करें, इसके बाद eCourts Services – Apps on Google Play पर क्लिक करें, नया पेज खुलने के बाद इंस्टॉल ऑप्शन दिखाई देगा उस पर जाकर क्लिक कर दें। आपके मोबाइल पर eCourts Services ऐप सफलतापूर्व इंस्टॉल हो जाएगा।

eCourts सेवा के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं

eCourts सेवा ऐप के अधीन भारत के नागरिक विभिन्न न्यायालयों द्वारा प्रदान की जा रहीं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी, सूचनाएं और न्यायालयों में दायर मामलों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप का उपयोग डिफ़ॉल्ट रूप से जिला न्यायालयों के लिए निर्धारित होता है लेकिन आप जिला न्यायालय व उच्च न्यायालय दोनों के लिए कर सकते हैं। eCourts सेवा ऐप नागरिक, लिटिगेंट्स, वकील, पुलिस, सरकारी एजेंसियों और अन्य संस्थागत  लिटिगेंट्स के लिए उपयोगी है। दावेदार और वकील अदालत में जाने से पहले इस ऐप का इस्तेमाल कर केस से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना कीमती समय बचा सकते हैं।

इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं

eCourts ऐप के अंतर्गत सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु विभिन्न प्रकार के ऑप्शन उपलब्ध हैं जैसे-  CNR, केस स्थिति, कारण सूची और कैलेंडर। CNR केस सूचना प्रणाली के माध्यम से देश में जिला और तालुका न्यायालयों में दायर प्रत्येक मामले को सौंपा गया एक यूनिक नंबर है। CNR की मदद से कोई भी नागरिक अपने केस से संबंधित स्थिति और विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा पार्टी का नाम, फाइलिंग नंबर, एफआईआर नंबर, वकील का नाम, केस और केस टाइप के प्रासंगिक अधिनियम जैसे विभिन्न विकल्पों द्वारा भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ओ केस विवरण कैप्शन केस टाइप, फाइलिंग नंबर, फाइलिंग दिनांक, पंजीकरण संख्या, पंजीकरण दिनांक और CNR नंबर की जानकारी दिखाता है। ओ केस स्टेटस विकल्प पहली सुनवाई तिथि, अगली सुनवाई तिथि, केस स्टेटस, कोर्ट नंबर और न्यायाधीश के पदनाम की जानकारी भी दिखाता है। ओ केस याचिकाकर्ता और वकील, उत्तरदायी और वकील, अधिनियम, केस सुनवाई, निर्णय और आदेश का इतिहास, हस्तांतरण विवरण का विस्तारपूर्वक लेखा-जोखा देखा जा सकता है। ओ केस द्वारा सुनवाई का इतिहास, सुनवाई की पहली तारीख से सुनवाई की वर्तमान तारीख और मामले के पूरे इतिहास को दिखाता है।

eCourts सेवा ऐप न्यायिक प्रक्रिया को गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके से बढ़ाने, न्याय प्रणाली को सस्ती, किफायती और नागरिकों के लिए पारदर्शी बनाने में मदद करेगा। नागरिक भारत के विभिन्न जिला न्यायालयों द्वारा प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और सूचनाएं आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। इस ऐप के अंतर्गत सभी प्रदेशों के लिए वाद- प्रतिवाद की जानकारी भी कई विकल्पों – जैसे कि एफआईआर, पार्टी का नाम, वकील के नाम के आधार पर उपलब्ध है। इस ऐप पर भारत के उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों की वेबसाइट के लिंक भी उपलब्ध हैं।

Total Comments - 0

Leave a Reply