हनुवंतिया जल महोत्सव हेतु सर्वश्रेष्ठ वॉटर सेल्फी प्रतियोगिता का परिणाम

02 Oct 2018

MP MyGov पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा हनुवंतिया जल महोत्सव हेतु सर्वश्रेष्ठ वॉटर सेल्फी प्रतियोगिता 22-08-2017 से 09-01-2018 तक आयोजित की गई थी, इस प्रतियोगिता में लगभग 72 प्रविष्टियों के साथ नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया और अपनी भागीदारी दर्ज कराई गई।

इस संबंध में प्रविष्टियो का मूल्यांकन करने हेतु एक समिति का गठन किया गया। सर्वश्रेष्ठ वॉटर सेल्फी प्रतियोगिता के विजेता के नाम चुनने के लिए निर्णायक समिति द्वारा सभी व्यक्तिगत प्रविष्टियों के गुणवत्ता वाले मानकों तथा मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन के पश्चात समिति द्वारा कोई भी प्रविष्टि उपयुक्त नहीं पाई गई।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने में प्रतिभागियों की रुचि एवं उत्साह के लिए उनका धन्यवाद करता है, और सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और इसी तरह सतत जनभागीदारी की अपेक्षा करता है।

Total Comments - 0

Leave a Reply