आयुष्मान भारत “निरामयम्” म.प्र. और जन स्वास्थ्य सुरक्षा पर केंद्रित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा

21 Jan 2022

MP MyGov एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जहां नागरिक मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं। इस मंच के माध्यम से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयुष्मान भारत “निरामयम्” म.प्र. और जन स्वास्थ्य सुरक्षा पर केंद्रित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर से 02 अक्टूबर 2021 तक किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेशवासियों को आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना का लाभ उठाकर स्वास्थ्य बीमा की सुरक्षा लेने के लिए प्रेरित करना और अधिकाधिक लोगों को योजना के बारे में जानकारी देना था।

https://mp.mygov.in/ के जरिए ऑनलाइन आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से भागीदारी की और उद्देश्य पूर्ण और सार्थक स्लोगन लिखे। आयुष्मान भारत द्वारा प्रतियोगिता के लिए प्राप्त कुल 103 प्रविष्टियों में से प्रोत्साहन स्वरूप सर्वश्रेष्ठ तीन का चयन प्रशस्ति पत्र के लिए किया गया है।

उनके नाम हैं—

प्रथम — सुश्री रोशनी दुबे

द्वितीय — श्री रंजन चौधरी

तृतीय — श्री राहुल मंडलोई

MP MyGov एवं आयुष्मान भारत “निरामयम्” म.प्र. ​सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है, तथा इसी तरह आगे भी निरंतर जनभागीदारी की अपेक्षा करता है।

Total Comments - 0

Leave a Reply