स्वच्छ मध्यप्रदेश रील मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम

MP MyGov एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जहां नागरिक मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं। इस मंच के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश में स्वच्छता एवं उससे जुड़े विषयों पर जागरूकता लाने एवं आमजन को इस अभियान से जोड़ने हेतु “स्वच्छ मध्यप्रदेश रील प्रतियोगिता“ का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से भागीदारी की। हम सभी प्रतिभागियों के सृजन की सराहना करते हुए बेहतरीन प्रस्तुतिकरण के लिए धन्यवाद देते हैं।
विभाग द्वारा गठित निर्णायक समिति ने प्राप्त सभी प्रविष्टियों का अवलोकन किया, इस आधार पर प्रतियोगिता के विजेता के नाम चुनने के लिए निर्णायक समिति द्वारा सभी व्यक्तिगत प्रविष्टियों के गुणवत्ता वाले मानकों तथा मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन के पश्चात प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों हेतु कोई भी प्रविष्टि उपयुक्त नहीं पाई गई। सांत्वना पुरस्कार हेतु 1 प्रविष्टि का चयन किया गया।
सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित प्रतिभागी की जानकारी निम्नानुसार है:-
प्रतिभागी का नाम- मोहन रोकड़े, तहसील खालवा, जिला खंडवा
आई डी- 979383
MP MyGov प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रभावी भागीदारी एवं उनके उत्साही योगदान की सराहना करता है।
