MP MyGov :सफल एक वर्ष

24 Aug 2018

प्रदेश शासन और नागरिकों के बीच डिजिटल संवाद-सहभागिता स्थापित करने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा MP MyGov नाम से एक डिजिटल मंच को प्रारूप में लाया गया। नागरिकों की सार्थक भागीदारी और शासन के प्रयासों से MP MyGov ने 22 अगस्त 2018 को सफलतम एक वर्ष पूरा किया। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते वर्ष 22 अगस्त 2017 को इसे आरम्भ किया गया था।

डिजिटल मंच के सफल एक वर्ष में सबसे महत्वपूर्ण योगदान प्रदेश के नागरिकों का रहा। प्रदेश के लगभग 27,000 नागरिकों नेMP MyGovपोर्टल पर अपना पंजीयनकराया। राज्य के नागरिकों ने पोर्टल पर लगभग 175 से अधिक गतिविधियों में भागीदारी कर प्रदेश के हित में कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, महत्वपूर्ण सुझाव दिए और अपनी रचनात्मकता के प्रदर्शन सेप्रतियोगिता में भाग लेकर अनेकों पुरस्कार जीते। भागीदारी का सिलसिला यहीं नहीं थमां, सोशल मीडिया पर भी 3,92,000 से अधिक नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता के जरिये विभागों को उनकी वेबसाइट के लिये लोगो, टैग लाइन और स्लोगन लेखन सुझाये गए और उपयोग किये किए गए। बीते एक वर्ष में इस पोर्टल के माध्यम से राज्य की विभिन्न योजनाओं को नागरिकों तक समय से पहुंचाया गया। इस पोर्टल पर लगातार नागरिकों के हित से जुड़े विषयों पर अभियान चलाए जा रहे हैं। निश्चित ही इस तरह की चर्चा हमारे लोकतंत्र को परिपक्व बनाती है और नागरिकों को देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करती है।

इसी क्रम में इंदौर/ग्वालियर/रतलाम/सिंगरौली/शिवपुरी और अलीराजपुर जैसे विभिन्न जिलों के लिए अनेकों अभियान पोर्टल पर संचालित किए गए और जिलों के सहयोग से नागरिकों तक राज्य की योजनाओं, गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को अभियान के माध्यम से पहुंचाया गया। सफलता के सफर में वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल और भोपाल रनर्स जैसे एन.जी.ओ. भी MP MyGov के साथ सहभागिता करने के लिये आगे आए। मध्य प्रदेश शासन की प्रमुख योजनाओं ने मानो जैसे नागरिकों का दिल ही जीत लिया हो स्वच्छता हेतु स्वच्छ सर्वेक्षण, किसानों की मदद के लिये भावांतर भुगतान योजना, नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिये नशामुक्ति अभियान, श्रमिकों की मदद के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, गरीबों को आयुष्मान भारत का साथ, मेहनती और होनहार छात्रों को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ और हथकरघा बुनाई एवं हस्तशिल्प कला के डूबते सूरज को नई किरण देने जैसे सफल प्रयास से ही शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को अभियान के माध्यम से धरातल पर सफल बनाया जा सका।

सफलता यहीं नहीं थमीं, हमने जन-समुदाय से जुड़े विषयों के बारे में नागरिकों को अहम जानकारी देने के साथ-साथ उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निरंतर प्रयास किया है। मुख्यमंत्री रेडियो ‘दिल से’ कार्यक्रम चलाया। जिसके अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के नागरिकों से समसामयिक विषयों पर चर्चा की और नागरिकों से प्राप्त सुझावों/विचारों पर उन्हें उनके नाम के साथ संबोधित भी किया।

हमारा लगातार प्रयास रहा है कि प्रदेश के हर वर्ग का व्यक्ति चाहे युवा हो, महिला हो या फिर बुजुर्ग हों सभी को इस डिजिटल मंच पर एक साथ लेकर आए, ताकि वे अपने अनुभव और व्यक्तिगत सुझावों/विचारों के माध्यम से प्रदेश के हित और प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकें।

MPMyGov पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है कि अलग-अलग विभाग के कार्यों एवं प्रदेश के नागरिकों से जुड़े अहम मुद्दों को अभियानों के माध्यम से नागरिकों तक सरलता से पहुंचाया जा सके। जिससे नागरिक अपने सुझावों/विचारों को आसानी से प्रदेश के हित में प्रेषित कर सकें और सुशासन स्थापित करने में सरकार का साथ दें ।

सुशासन की दिशा में एक नया कदम…

Total Comments - 0

Leave a Reply