Winner Announcement for Poster Making Competition ‘Kachra Hathao, Prithvi Bachao’

03 Mar 2023

बाल भारती, प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 2023 पर माय गॉव (My Gov) द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इसकी थीम ‘कचरा हटाओ, पृथ्वी बचाओ’ थी। यह प्रतियोगिता 15 फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 तक चली।

कचरा हटाओ, पृथ्वी बचाओ’- विश्व पृथ्वी दिवस- 2023

इस प्रतियोगिता में भारत वर्ष के 8 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों ने बड़े उस्साह के साथ भाग लिया, जिससे हमें ‘कचरा हटाओ, पृथ्वी बचाओ’, की थीम पर बहुत प्रेरणास्पद पोस्टर प्राप्त हुए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

बाल भारती, प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता  सजल जैन, उम्र- 16 वर्ष, आगरा पब्लिक स्कूल को ₹2500/- पुरस्कार राशि दिए जाने की घोषणा की गई है।

माय गॉव एवं प्रकाशन विभाग, सूचना प्रसारण मंत्रालय इस प्रतियोगिता के विजेता को बधाई व प्रत्येक प्रतिभागी को धन्यवाद देता है।

Total Comments - 0

Leave a Reply