डिजिटल डिवाईड को कम करना: भारतनेट ने बनाया रिकॉर्ड

MyGov Team
31 Jan 2018

“प्रौद्योगिकी से लोगों के जीवन में बदलाव आता है। गरीबी कम करने से लेकर प्रक्रिया को आसान बनाने, भ्रष्टाचार को खत्म करने में भी प्रौद्योगिकी सबसे आगे है। यह मानव प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण साधन बन गया है। “- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बदलाव को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रौद्योगिकी के उपयोग पर केंद्रित है और भारतनेट इस कार्यक्रम की रीढ़ की हड्डी की तरह है। इसका लक्ष्य इंटरनेट और दूरसंचार सेवाओं को देश के कोने-कोने में पहुँचा कर भारत को जोड़ने का है।  भारतनेट, दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजना है जो 2.5 लाख से अधिक गांवों में 200 मिलियन से अधिक ग्रामीण लोगों तक उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड सेवाएँ पहुँचाती है।

भारतनेट कार्यक्रम के तहत 31 दिसंबर 2017 तक की समय सीमा में देश भर में एक लाख ग्राम पंचायतों को उच्च गति ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़कर एक मील का पत्थर हासिल किया है। इस परियोजना ने प्रति दिन 800 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का वैश्विक रिकॉर्ड बनाया है।

अपनी टिप्पणियां दें

कुल टिप्पणियां - 0

Leave a Reply